फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 305 बूथों की निगरानी के लिए लगाए गए 61 अधिकारी

Sun, 07 Dec 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एसआईआर को कार्य समय से पूरा हो इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इसको लेकर रविवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यहां पर बीएलओ के साथ ही सुपरवाइजर अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर गणना प्रपत्र संकलन के साथ ही मैपिंग का कार्य कराएंगे। डीएम शशांक त्रिपाठी ने इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। बताया कि 305 बूथ ऐसे पाए गए हैं, जहां पर स्थिति थोड़ी कमजोर है। यहां पर कार्य में तेजी लाने के लिए करीब 61 अधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में बूथों का भ्रमण कर एसआईआर कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें