फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'जैसे हम कुंभ में आत्मा शुद्ध करते हैं....', ब्रजेश पाठक बोले-वैसे ही मतदाता सूची का चल रहा शुद्धिकरण

Sat, 06 Dec 2025 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी लोग एसआईआर फार्म भरें। घुसपैठिए बाहर होंगे। सफाई चल रही है, इसलिए सपा को हार दिख रही है। इसलिए अभियान का दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को सपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि जिस तरह हम कुंभ में स्नान कर आत्मा को शुद्ध करते हैं और योग कर शरीर को स्वस्थ रखते हैं, उसी तरह भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का शुद्धिकरण कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार चुनाव इसका उदाहरण है, जहां 65 लाख फर्जी मतदाता सामने आए थे। अब जब प्रदेश में इसी प्रकार का सघन पुनरीक्षण चल रहा है तो सपा को अपनी हार साफ दिखने लगी है, इसलिए उसने इस अभियान को लेकर दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। चेहरे सूख गए हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम पाठक शनिवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14–15 साल के लड़के तक फर्जी वोटर बनाए गए हैं। एक वर्ग विशेष पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि सफाई चल रही है, इसलिए इस बार स्पष्ट जनादेश आना तय है। एसआईआर मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया है, जिसके जरिए देश में घुसपैठिए के रूप में रह रहे अनधिकृत विदेशियों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। 

बंदूक के दम पर प्लाट कब्जा हो जाते थे- पाठक

पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राम मंदिर में दर्शन करने से बचते हैं, लेकिन अपने यहां होने वाले आयोजन में भगवान गणेश की पूजा और गोबर की गौर भी बनाते हैं। बाराबंकी में बंदूक के दम पर प्लाट कब्जा हो जाते थे। प्लाट कब्जाने से लेकर बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ तक होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के महत्व को समझाएं और पात्र लोगों का नाम जुड़वाने में सहयोग करें। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह, उपेंद्र रावत, हरगोविंद सिंह,संतोष सिंह,शशांक कुसुमेश,अरविंद मौर्य, अमरीश रावत, डॉ विवेक वर्मा, विजय आनंद बाजपेई आकाश पांडेय, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे

सड़कें ऐसी कि कार में ही पी लेता हूं चाय...

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत तेजी से विकसित देशों को पीछे छोड़ते हुए डिजिटल लेनदेन में दुनिया में सबसे आगे निकल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार से पहले व अबकी स्थिति की तुलना की। कहा कि कभी ये दिन थे कि पूछा जाता था कि बिजली दिन में आती है या रात में। उन्होंने कहा कि सड़कें इतनी खराब थीं कि नई बाइक लाने वाले बेहाल हो जाते थे। कहा कि ''अब कार में बैठकर रोटी खाता हूं, चाय पी लेता हूं।''

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें