फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अमृत भारत स्टेशन का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा

Tue, 14 Apr 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन अब आधुनिक रूप में सामने आने जा रहा है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से अंग्रेजों के जमाने की निशानी मिटाकर अमृत भारत स्टेशन का पुनर्निर्माण तेजी से जारी है। करीब 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले छह महीने में नया स्टेशन भवन तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बाराबंकी रेलवे स्टेशन का इतिहास अंग्रेजों के समय से जुड़ा हुआ है। लगभग 150 साल पुराने इस स्टेशन को अब पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय स्थापत्य शैली में विकसित किया जा रहा है। नया भवन न केवल आधुनिक होगा, बल्कि इसकी डिजाइन में स्थानीय संस्कृति और भारतीय वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी।
नए स्टेशन में यात्रियों की जरूरतों को केंद्र में रखकर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। महिलाओं के लिए अलग शौचालय और सुविधा कक्ष, एस्केलेटर, लिफ्ट, नया और चौड़ा फुट ओवरब्रिज, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक सुरक्षा प्रणाली हाेगी।
विज्ञापन

स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा के अनुसार पुनर्निर्माण के बाद यह स्टेशन न सिर्फ सुविधाओं के मामले में बेहतर होगा, बल्कि ऊंचाई और आकर्षण के लिहाज से भी जिले का सबसे प्रमुख भवन बनकर उभरेगा। निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और तय समय में इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें