फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 58 दुकानों पर छापे, छह निलंबित, आठ को नोटिस

Thu, 17 Jul 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 फतेहपुर के हसनपुर टांडा ​स्थित साधन सहकारी समीति की जांच के दौरान किसानों से बात करते जिला कृ​
विज्ञापन
बाराबंकी। खरीफ फसलों के लिए यूरिया की बढ़ती मांग के दृष्टिगत अधिक मूल्य वसूली और दूसरी चीजों की टैगिंग रोकने के लिए बुधवार को पूरे जिले में खाद की दुकानों पर छापे मारे गए। देर शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान 58 दुकानों पर छापे मारे गए। अनियमितता पर छह दुकानें निलंबित की गईं। आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। खाद के 20 नमूने भी जांच के लिए भरे गए।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक धीरेंद्र कुमार ने तहसील नवाबगंज क्षेत्र में छह दुकानों पर छापे मारे। दादरा में बंद पाए जाने पर वर्मा कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं न्यू किसान खाद भंडार दादरा द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।

जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने फतेहपुर तहसील क्षेत्र में 17 दुकानों पर छापा मारा। एग्री जक्शन भगौली तीर्थ, गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र, आयुष खाद भंडार सिहाली का लाइसेंस निलंबित किया गया व आलोक खाद भंडार मोहम्मदपुर खाला को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 11 छापे डाले। श्रीनिवास एग्रो इंडस्ट्रीज हैदरगढ़ की दुकान पर पॉस मशीन के अनुसार भौतिक सत्यापन में अंतर पाए जाने तथा अवध कृषि सेवा केंद्र जोंधी बंद पाए जाने पर दोनों दुकानों को निलंबित किया गया।

एसडीएम रामनगर विवेकशील के निरीक्षण में दीपू खाद भंडार मसौलली, श्याम इंटर प्राइजेज गनेशपुर, कृष्णा इंटर प्राइजेज गनेशपुर, यादव बीज भंडार त्रिलोकपुर व किसान सेवा केंद्र गनेशपुर मोड़ बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। तहसील सिरौलीगौसपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी व तहसील रामसनेहीघाट में भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती ने पांच-पांच दुकानों पर छापे डाले।



दुकान छोड़कर भागे

दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार रामसेहीघाट तहसीलदार महिमा मिश्रा बुधवार को खाद खरीदने वाले एक किसान को लेकर दुकान पर पहुंच गईं। उन्हें देखकर दरियाबाद रेलवे स्टेशन स्थित अवस्थी खाद भंडार के मालिक भाग निकले। दुकान पर मौजूद मिले मरखापुर निवासी विजय कुमार व नीरज कुमार, शोभापुर निवासी किसान माताफेर ने यूरिया की बोरी पर 20 रुपये अधिक लेने जानकारी दी। तहसीलदार ने बयान दर्ज किए। तहसीलदार ने मथुरानगर समिति पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की दस्तावेज पूरे नहीं मिले। सचिव रामबहादुर को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें