फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हंसता बचपन, खिलता जीवन में 563 बच्चों को मिले चश्मे

Tue, 01 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बच्चों की आंखों की समस्याओं की पहचान और निराकरण के लिए मिशन विजन फॉर चिल्ड्रेन के तहत हंसता बचपन, खिलता जीवन अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि एक वर्ष में पांच से 15 वर्ष के 6,000 बच्चों को चश्मा दिया जाएगा। इसी के तहत सोमवार को 563 बच्चाें को विभिन्न संगठनों और सीएसआर के सहयोग से चश्मे दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय संदौली की कक्षा-8 की छात्राओं सीमा, सायमा और इकरा को चश्मे पहनाकर इसका शुभारंभ किया। चश्मे मिलने पर बच्चों में उत्साह और खुशी देखने को मिली। डीएम ने कहा कि दृष्टि संबंधी समस्या का समय से पता चलना और उसका उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। दृष्टि संबंधी परेशानी बच्चों की पढ़ाई, सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास पर प्रभाव डालती है।
अभियान का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक दृष्टि सहायता उपलब्ध कराना है। इससे कोई भी बच्चा कमजोर दृष्टि के कारण शिक्षा और विकास के अवसरों से वंचित न रहे। उन्होंने अध्यापकों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चे विद्यालय और घर पर चश्मे पहनें। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, नोडल अधिकारी डॉ. संजय बाबू आदि मौजूद रहे। अभियान के प्रथम चरण में लगभग 500 चश्मे आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीके जैन के सहयोग से उपलब्ध कराए गए हैं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें