फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 56 का नव निर्माण, तीन सौ सड़कों की होगी मरम्मत

Thu, 28 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बदहाल व क्षतिग्रस्त सड़कों की दशा सुधारने को लेकर जिम्मेदार विभाग हरकत में आया है। लोक निर्माण विभाग ने तीनों खंडों में स्थलीय सर्वे कर करीब 350 बदहाल सड़कों को चिह्नित किया है। इनमें से 56 का नव निर्माण होगा जबकि बड़े व गहरे गड्ढे वाली 150 सड़कों को विशेष मरम्मत होगी। प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों को दुरुस्त करने का काम जल्दी शुरू होगा।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा जिले की बदहाल सड़कों के कारण आवागमन में होने वाली दिक्कतों को लगातार उजागर किया जा रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के साथ ही डीएम शशांक त्रिपाठी ने सड़कों की दशा सुधारने के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त बनाने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है।
जिले में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, खंड-एक और खंड-तीन कार्यरत हैं। ब्लॉकवार इन खंडों को अलग-अलग जिम्म्दारी है। प्रातीय खंड के शासकीय अभियंता अजीत सोनकर ने बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और सामान्य व विशेष मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। नवंबर तक मरम्मत कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं, खंड-तीन के अभियंता दीपक चौधरी ने कहा कि सड़कों की बदहाली दूर करने की कार्ययोजना शासन को भेजी जा रही है। इस पर 60 से 70 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें