फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिले की छह तहसीलों में आईं 554 शिकायतें, 41 का निस्तारण

Sun, 22 Feb 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हैदरगढ़ तहसील केसंपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शशांक त्रिपाठी को समस्या बताते मदरहा गांव के राम क
विज्ञापन
हैदरगढ़। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को बिजली विभाग और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि बिना फरियादी की संतुष्टि रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिले की सभी छह तहसीलाें में 554 शिकायतें आईं। इनमें महज 41 का ही निस्तारण कराया जा सका।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज के नरेंद्रपुर मदरहा निवासी राम कष्ण त्रिपाठी ने बताया कि दहिला बस्ती में कई साल पहले विद्युत पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, हैदरगढ़ में छह माह पहले विद्युत पोल टूटने पर पेड़ की डाल से तार बांध कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। सुबेहा मार्ग के पास चौबीसी फीडर के तार नीचे तक लटक रहे हैं। इससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। डीएम ने अधिशासी अभियंता पावर कॉपार्रेशन को तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
रुकुनुद्दीन पंचायत प्रधान ने खेल मैदान के लिए प्रस्तावित भूमि पर वन विभाग द्वारा गलत तरीके से दावा करने की शिकायत की। भूमि पर मनरेगा से करीब तीन लाख रुपये का कार्य कराया जा चुका है। नैपुरा पूर्व प्रधान मौजीराम ने कार्यकाल के दौरान पंचायत में कराए गए कार्यों का भुगतान कराने की मांग की। लोधेसिंह पुरवा के कमल बहादुर ने बताया यूपीडा के नाम भूमि बैनामा करने पर खाते में आया करीब साढे छह लाख रुपया निकासी पर रोक लगाए जाने से परेशान हैं। इस पर डीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया
विज्ञापन


फरियादियों को डीएम तक पहुंचने से राेकते रहे कर्मी
पंजीकरण कराने पहुंचे दांदूपुर के आलोक कुमार को रोके रखा और जिम्मेदार लेखपाल को सूचित कर दिया। कोर्ट से वारासत आदेश निरस्त होने के बाद लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा वरासत कर विवादित भूमि का विक्रय कराने का आरोप लगाया था। लेकिन राजस्व कर्मी मामले का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाते रहे।

अधिवक्ताओं ने गिनाईं समस्याएं
तहसील बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा ने डीएम से बताया कि निबंधन कार्यालय में बैनामा पंजीकरण का एक काउंटर होने से परेशानी होती है एक काउंटर बढाने की मांग की। बैनामा में निशानी अंगूठा अस्पष्ट होने से रेटीना रीडिंग की सुविधा दी जाए। बैनामों को दायरे से समयबद्ध कराने, जन्म मृत्यु कोर्ट पर महीनों से लंबित मामलों का निस्तारण सहित 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। इस मौके पर सोमिल शुक्ला, संजय सिंह, शेखर मिश्रा, विभोर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें