फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जगहों से 55 हजार का माल उड़ाया

Sat, 17 Oct 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज व बेलहरा कस्बा में शुक्रवार की रात हुई ताबड़तोड़ चार जगह चोरी हुई। चोरों ने दो दुकानों, घर और मंदिर से नकदी समेत 55 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन



मोहम्मपुर खाला में चोरों ने बेलहरा कस्बा के मोहल्ला बखरिय टोला निवासी गयाप्रसाद के घर को अपना निशाना बनाया। शुक्रवार की रात गया प्रसाद जागरण में शामिल होने गया था। घर में कोई नहीं था। चोर घर के पीछे से अंदर दाखिल हुए कमरे व बक्से का ताला तोड़ चालीस हजार की नगदी व सामान उठा ले गए।

शनिवार की सुबह घर पहुंचने पर कमरे व बक्सा का टूटा ताला तोड़ कर उसे चोरी की जानकारी हुई। ग्राम छेदा में चारों ने लोहन देव मंदिर पर लगा सोलर पैनल व बैट्री खोल ले गए। चोरों ने सूरतगंज कस्बा के फूलपुर चौराहा स्थित आलम की सब्जी की गुमटी का ताला तोड़ कर करीब साढ़े ग्यारह हजार रुपये नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास ही उमेद अली अली की सब्जी की गुमटी ताला तोड़ कर ढाई सौ रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें