बाराबंकी। जिले के 29 केंद्रो पर शनिवार को नवोदय के कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हुई। 80 सीटों के लिए 10039 के सापेक्ष 5493 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रही।
ब्लॉक निंदूरा के बाबू हरनाथ सिंह विद्यालय में 178, जीआईसी में 139, फतेहपुर के जीजीआईसी में 271, नेशनल इंटर कॉलेज में 294, सूरतगंज के जीआईसी में 154, जाग्रति इंटर कॉलेज में 168, रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज में 184, बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज में 186, देवा में जीजीआईसी में 219, किशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 226 बच्चों ने परीक्षा दी।
बंकी के जीजीआईसी में 215, जीआईसी में 208, हरख के जीजीआईसी में 271, जीआईसी में 184, मसौली में रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 189, रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में 178, सिद्धौर के सतगुरु इंटर कॉलेज में 165, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 196, त्रिवेदीगंज के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 233, जीआईसी में 271, हैदरगढ़ के जीजीआईसी में 156, जीआईसी में 150 बच्चों ने परीक्षा दी।
दरियाबाद के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेेज में 132, श्री कोटवाधाम विद्यापीठ में 101, बनीकोडर के पीपी इंटर कॉलेज में 167, जीआईसी में 103, पूरेडलई के श्री पीडी जैन इंटर कॉलेज में 128, सिरौलीगौसपुर के जीजीआईसी में 216 व जनता इंटर कॉलेज में 211 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा दी। कुल 4546 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा पास करने वाले बच्चों का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर के कक्षा छह में होगा। वहां कक्षा 12 तक निशुल्क शिक्षा और हास्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी।