फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: योग्यता के आधार पर 123 को मिला रोजगार

Sun, 19 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
​त्रिवेदीगंज ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन करातीं महिला अभ्यर्थी।  संवाद
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत व बीडीओ प्रियंका सिंह ने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में पंजीकृत 482 के सापेक्ष 123 युवाओं को उनकी योग्यता व कौशल के अनुसार नौकरी प्रदान की गई।

युवाओं ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और बायोडाटा के साथ स्टॉल पर पंजीकरण कराया। इसके बाद प्रतिष्ठित आठ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता व कौशल के आधार पर प्रश्न पूछे। साक्षात्कार के बाद युवाओं का मौके पर ही चयन कर नियुक्तपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


चयनित युवाओं को प्रतिमाह 10 से 22 हजार रुपये तक भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। मेले में अंजेश शुक्ला, बृजेश कुमार, प्रीतम सिंह व अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें