फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पूर्व ब्लाॅक प्रमुख व पति पर 54 लाख की ठगी का केस

Sun, 26 Mar 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हरख की पूर्व ब्लाॅक प्रमुख, उनके पति व पति के मौसेरे भाई पर जमीन के नाम पर करीब 54 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। बहराइच निवासी एक डॉक्टर की पत्नी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि चिकित्सक की पत्नी को तमंचे के बल पर धमकाया गया। इससे पहले भी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पति पर केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन



बहराइच में गोड़ा रोड पर रेलवे क्राॅसिंग के पास रहने वाले डॉ. आरडी मिश्र की पत्नी अल्पना मिश्र ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उनका एक मकान लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्लाई गांव के पास है। आरोप लगाया कि जैदपुर निवासी मुख्तार शाह व उनका मौसेरा भाई छोटू व इनकी पत्नी जकिरुन निशा ने जमीन के नाम पर कई बार में 70 लाख रुपये लिए, मगर जमीन का बैनामा नहीं किया। बाद में पता चला कि जिस जमीन को बेचने की बात कही थी, वह किसी दूसरे को बेच दी। शिकायत करने पर मुख्तार ने अपनी पत्नी जकिरुन निशा के खाते से 16 लाख रुपये वापस कर दिए।


आरोप लगाया कि बीती 15 मार्च को जब अल्पना मिश्रा अपने पति के साथ बाराबंकी पहुंचीं और बैनामा करने को कहा तो तमंचे से धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर जकिरुन निशा, इनके पति मुख्तार शाह व मुख्तार के मौसेरे भाई छोटू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जकिरुन निशा हरख ब्लाॅक की प्रमुख रह चुकी हैं। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें