फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पूर्वांचल निधि से बनेंगी 52 सड़कें, 11.25 करोड़ मिले

Thu, 09 Apr 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में संतुलित क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि से सड़कों के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। ग्रामीण अंचलों की 52 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 11.25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में शासन ने डीएम को पत्र भेजकर प्रस्तावित सड़कों का विस्तृत ब्योरा भी उपलब्ध कराया है, जिससे निर्माण कार्य को शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके।
विज्ञापन

स्वीकृत परियोजनाओं में जिले के विभिन्न ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गैरिया, गाड़ियांपुरवा, बाजपुर, पांडे का पुरवा, भेंदुआ बहरेला, महमूदपुर और छंदवल में सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा दरियाबाद क्षेत्र के मुरारपुर, पूरे बाज, बेड़हरी गांवों में भी नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। त्रिवेदीगंज के शाहपुर, भिलवल,सलेमपुर, फतेहपुर के महादेव तालाब, दरियाबाद के मथुरा नगर, सिद्धौर के शेखपुर हकीम तथा रामनगर के धौखरिया समेत अन्य स्थानों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें