फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को मिले 1

विज्ञापन
विज्ञापन
68500 शिक्षक भर्ती के तहत पुनर्मूल्यांकन के बाद 180 और नए शिक्षक जिले के परिषदीय स्कूल को मिले हैं। इसके साथ इस भर्ती के शिक्षकों की संख्या 1068 हो गई। इन शिक्षकों की काउंसलिंग शुक्रवार व शनिवार को बडेल के एबीआरसी कार्यालय में होगी।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 3017 विद्यालय हैं। इनमें 2170 प्राथमिक व 847 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। ज्यादातर विद्यालय एकल शिक्षकों के सहारे हैं।

सितंबर में 68500 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 888 शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद तैनाती देने से बिना शिक्षक वाले स्कूलों को तो शिक्षक मिले मगर शिक्षकों की कमी दूर नहीं हुई। ऐसे में शिक्षक भर्ती परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के बाद गुरुवार को जिले को 180 शिक्षक मिले। शासन से देर शाम बीएसए को इन शिक्षकों की सूची मिल गई।
विज्ञापन


ऐसे में इन शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति को लेकर एबीआरसी बडेल के कार्यालय में शिक्षकों की काउंसलिंग कराने की तैयारी शुरू हुई। शुक्रवार व शनिवार को होने वाली काउंसलिंग में नए शिक्षकों को शैक्षिक अभिलेखों के मूल प्रमाणपत्र के साथ छाया प्रति की दो फाइलें व चार फोटो के साथ बैंक ड्राफ्ट लाना होगा। काउंसलिंग कराने के लिए बीईओ आसपास के ब्लॉक के बीईओ की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से यह काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद जिले को 180 नए शिक्षक मिले हैं। इनकी काउंसलिंग शुक्रवार व शनिवार को बडेल एबीआरसी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें