बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित दो अस्पतालों की कैंटीन से छात्रों को घटिया नूडल्स और पनीर परोसा जा रहा था। एफएसडीए द्वारा की गई छापेमारी में इनका नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया था।
इसके अलावा महर्षिनगर से भरा गया आनंदा फुल क्रीम का नमूना भी जांच में फेल हो गया। वहीं दूध, रिफाइंड और सरसों तेल का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। जिस पर इनके निर्माता ओर विक्रेताओं को नोटिस भेज जवाब तलब किया गया है।
सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में कैंटीन चलाने का जिम्मा अमित के पास है। एफएसडीए की टीम ने छापेमारी कर यहां से नूडल्स (सेवईं) का नमूना भरा था। इसके अलावा मेयो अस्पताल में गौरव कैंटीन चलाते हैं इनके यहां से पनीर का नमूना भरा गया था। एफएसडीए द्वारा कराई गई जांच में यह दोनों नमूने फेल हो गए हैं।
इसके अलावा महर्षि नगर स्थित राजू मिश्रा के यहां से भरा गया आनंदा फुल क्रीम का नमूना भी जांच में खरा नहीं उतारा। इस पर इनके निर्माताओं और विक्रेताओं को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है।