फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, बांटी दवाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया
विज्ञापन

शिविर, बांटी दवाईयां

अमर उजाला ब्यूरो

सिद्धौर (बाराबंकी)। बुधवार को सीएचसी कोठी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया तथा स्वच्छता अभियान के तहत विधायक तथा सीएचसी के स्टॉफ ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। बुधवार को सीएचसी कोठी पर लगे स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत द्वारा किया गया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। 207 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले में पहुंच कर जांच कराकर दवाइयां ली तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी कराया गया।
विज्ञापन

हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत के साथ सीएचसी के स्टाफ ने भी सीएससी परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मेले में सीएससी अधीक्षक जितेंद्र पाल, डॉ. मनीष राय, डॉ. नीरज ग्रोवर, डॉ. कीर्ति, डॉ. विकास यादव, डॉ. अखिलेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें