फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्कूलों में आज होगी अमर उजाला मैथ्स विजार्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन स्कूलों में आज होगी ‘अमर उजाला मैथ्स विजार्ड’
विज्ञापन

- सुबह 9 बजे से होगा आयोजन
बाराबंकी। ‘अमर उजाला’ द्वारा आयोजित ‘मैथ्स विजार्ड’ परीक्षा बुधवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी। शहर के लखपेड़ाबाग में महर्षि इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय व किंग जार्ज इंटर कालेज में परीक्षा का आयोजन सुबह नौ बजे से होगा।
विज्ञापन

आज प्रत्येक विद्यार्थी खुद को बेहतर साबित करने की जद्दोजेहद में लगा है। कहीं स्कूल की पढ़ाई तो कहीं प्रतियोगी परीक्षा खासकर कक्षा बारह के छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में कक्षा बारह के गणित विषय के छात्रों के लिए आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज और ‘अमर उजाला’ लेकर आ रहे है ‘मैथ्स विजार्ड’ प्रतियोगिता। प्रतियोगिता के तहत शीर्ष छात्रों के साथ जुड़ने के लिए मल्टी लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में कक्षा बारह के छात्रों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। 60 मिनट की प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों को गणित विषय से संबंधित सवालों मेें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ‘अमर उजाला प्रेजेंट्स आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज मैथ्स विजार्ड’ का आयोजन शहर के महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग में बुधवार सुबह नौ बजे, केंद्रीय विद्यालय लखपेड़ाबाग में सुबह दस बजे और किंग जार्ज इंटर कालेज कमरियाबाग में बारह बजे से होगा। इसमें रजिस्टर करने के लिए विद्यार्थी 8929000138 पर मिस्ड कॉल कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें