फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में गठबंधन के पक्ष में है कांग्रेस: गुलाम नवी आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरे देश में गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद
क्रासर
दूसरों के घरों में झांकते हैं भाजपा और प्रधानमंत्री : राज बब्बर



अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 2019 के चुनाव में हमारा प्रयास होगा कि पूरे देश में गठबंधन हो। हम गठबंधन के खिलाफ नहीं बल्कि पक्ष में हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दूसरो के घर में झांकने का काम बीजेपी का है। खासकर उनके प्रधानमंत्री जी ये काम करते हैं।
विज्ञापन

दोनों नेता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम गठबंधन के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन हमारा प्रयास होगा कि गठबंधन जिससे भी हो, पूरे देश में हो। हमारा मुख्य मकसद 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। समाजवादी पार्टी की आपसी रार के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर बोले कि हम दूसरे के घरों में नहीं झांकते, यह बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री का काम है। बीजेपी को हराने के लिए विधानसभा चुनाव में चाचा और भतीजे के झगड़े से हुए नुकसान के बाद भी लोकसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस सपा से समझौते को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें