दूसरी सूची के 204 नवनियुक्त
शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
क्रासर
- शैक्षिक अभिलेखों में खामियां मिलने पर 11 का रोका
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दूसरी सूची में शामिल 215 अभ्यर्थियों में से 204 को गुुुरूवार को बीएसए कार्यालय से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिसके पाने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं शैक्षिक अभिलेखों में खामियां पाए जाने पर 11 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र बीएसए ने रोक दिए है।
जिले में दूसरी सूची में 215 अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया था। जिनकी बुधवार को काउंसलिंग के बाद विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इनमें से 204 नव नियुक्त शिक्षकों को को बीएसए विनय कुमार ने गुरूवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिसका पाने के बाद नवनियुक्त शिक्षक मेडिकल व फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल व सीएमओं कार्यालय के चक्कर काटते दिखे। वहीं 2013 से पूर्व टीईटी परीक्षा पास करने वाले एक अभ्यर्थी व शौक्षिक प्रमाण-पत्र के मिलान में मिली खामियों के चलते 10 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र बीएसए ने रोक दिए है।
वर्जन
नियुक्ति पत्र पाने वाले 667 नवनियुक्त शिक्षकों में मेडिकल फिटनेस बनवाने के बाद बीईओ की अनुमति लेकर 405 शिक्षकों ने गुरूवार को विद्यालयों में अपनी ज्वाइंनिंग कर ली है। वहीं दूसरी सूची के 215 में से 204 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। जबकि शैक्षिक अभिलेखों के मिलान में कुछ खामियां मिलने पर 11 के नियुक्ति पत्र रोक कर शासन को अवगत कराया गया है।
विनय कुमार
बीएसए बाराबंकी।