फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक परीक्षा को लेकर एसडीएम को बनाय जोनल मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक परीक्षा कल, एसडीएम को बनाया जोनल मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

- अभ्यर्थियों को समय से 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इलाहाबाद द्वारा सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरूष/महिला) 2018 भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को होगी। जिले में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए व्यवस्था पूरी कर दी गयी है। परीक्षा 11:30 बजे से 01:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को समय से 30 मिनट पहले ही पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार व नायब तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित लोक भवन सभागार में जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को इसको लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं। केन्द्रों पर समय से पहुंचने के साथ ही पेपर के लिफाफे को सही ढंग से निरीक्षण करने के उपरांत ही अभ्यर्थियों में वितरित किए जाएं। प्रत्येक केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पर्याप्त पुलिस बल के साथ परीक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की व्यवस्था की गई है। बैठक में बताया गया कि सहायक अध्यापक 2018 भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों पर रिकार्डिंग की व्यवस्था सहित अभ्यर्थियों के फोटो मिलान के साथ ही आईडी प्रूफ का निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा समन्वयक डीपी सिंह ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। परीक्षा समन्वयक का मोबाइल नंबर 8765973696 है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेन्द्र बहादुर, उपजिलाधिकारी सदर पंकज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें