फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को होना पड़ा निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को होना पड़ा निराश
विज्ञापन

जैदपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत जैदपुर में इस बार के निकाय चुनाव में पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को निराश होना पड़ा है। सपा पांचवे स्थान पर वही भाजपा छठे स्थान पर सिमट गई है। चेयरमैन पद की निर्दलीय प्रत्याशी चांद बीबी ने 1527 मतों के भारी अंतर से पूर्व चेयरमैन मो अलीम की पत्नी नीलोफर का हराया है। जबकि समाजवादी पार्टी की शमा परवीन को 1816 मत मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लज्जावती को मात्र 420 मतों पर संतोष करना पड़ा है। पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद पहले सपा के बड़े करीबी माने जाते थे। किन्तु निकाय चुनाव में अपने चुनावी गणित को देखते हुए सपा पार्टी से टिकट ही नही लिया। और अपनी बहन चांद बीबी को निर्दलीय उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया था। ऐसे में सपा पार्टी की प्रत्याशी शमा परवीन ने पार्टी कुछ लाज बचाई लेकिन भाजपा की उम्मीदवार लज्जावती को केवल 420 मत मिलने कारण जमानत भी नहीं बच पाई है।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें