अशफाक कुरैशी ने मारी हैट्रिक
जैदपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत जैदपुर के 17 वार्डों में मोहल्ला मुक्खिन वार्ड के सभासद अशफाक कुरैशी ने जीत हासिल कर हैट्रिक मारी है। वहीं मोहल्ला महमूदपुर, नयापुरवा, मोलवीकटरा के सभासद दूसरी बार विजयी हुए हैं। वार्ड छेदाकटरा के सभासद अबसार ने हफीजुर्रहमान को सबसे भारी अंतर 487 मतों से हराया है। मोहल्ला बड़ापूरा के अबू सूफियान ने हदीश को 339 मतों व मोहल्ला गढ़ी कदीम वार्ड से संजय गुप्ता ने 204 मतों से जीत हासिल की है। वहीं सबसे कम उम्र के सभासद सुमित वर्मा विजयी हुए। वहीं पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद अब चेयरमैन नहीं सभासद की कुर्सी पर बैठेंगे और उनकी बहन चांदबीबी चेयरमैन की कुर्सी पर बैठेंगी।