दंगल में पहलवानों ने की जोर अजमाइश
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। श्री कोटवा धाम के कलकत्ते बाग मे विराट कुश्ती का आयोजन लल्ला पांडेय पहलवान द्वारा शुक्रवार को किया गया। जिसमें प्रदेश के कई जिलों के पहलवानों ने जोर आजमाइश करके अपने प्रतिद्वंदी को चित कर कुश्ती जीती। संदीप पहलवान कोटवाधाम ने मंटू पहलवान जमशेदपुर टान्डा को पराजित किया। नेशनल चैंपियन पहलवान सुरेंद्र ने लगातार चार कुश्तियां जीत कर दंगल के चैम्पियन रहे। सुलेमान पहलवान मेरठ तथा अनिल पहलवान सतना की कुश्ती बराबर रही। रेफरी का दायित्व एनआइसी कोच चांदराम बनारस ने संभाला । इस मौके पर पूर्णमासी वर्मा, केदार नाथ गुप्ता, मुन्ना पहलवान, रोहित रावत, अज्जू महंत, शैलेंद्र बक्श दास, खुटपुट बाबा, अनिल यादव, चंद्र प्रकाश शुक्ला, नन्हा तिवारी, रमाशंकर तिवारी, शक्ती तिवारी सहित काफी दर्शकों ने कुश्ती का आनंद लिया।