फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

चाचा ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुशफर गांव मेें संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के पठकनपुरवा निवासी कोमल कनौजिया का विवाह बीते वर्ष दरियाबाद थाना क्षेत्र के कुशफर गांव निवासी प्रदीप से हुआ था। चाचा सूर्या का कहना है कि शुक्रवार की सुबह कोमल से उसकी फोन पर बात हुई थी। उस समय तक कोमल ठीक थी। दोपहर में तीन बजे ससुराल वालों ने कोमल की तबियत खराब होने के साथ जल्दी आने की सूचना दी। उसके बाद वह कुशफर पहुंचा तो कोमल घर में मृत पड़ी थी। मौत के बाद ससुरालीजन भी फरार थे। जिसकी सूचना चाचा ने दरियाबाद पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें