फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 11 घंटे गुल रही 50 हजार आबादी की बिजली

Wed, 05 Apr 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पलिया के सुबेहा उपकेंद्र के पांच फीडरों में खराबी आने से 25 गांवों की बिजली गुल हो गई है। 50 हजार से अधिक आबादी को 11 घंटे से बिजली नहीं मिल पा रही है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बाधित हुई आपूर्ति शाम सात बजे चालू हुई। इस दौरान सुबेहा टाउन, पलिया, चकौरा, कोलवा व चिरैया फीडर से जुड़े गांवों में लोग बिजली-पानी के लिए परेशान रहे। इंवर्टर बंद होने से मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत हुई। वहीं, खरतिया उपकेंद्र के लिए जा रही 33 केवीए लाइन के किनारे पेड़ों की छटाई का कार्य चल रहा है। इसके चलते दो दिनों से कटौती के कारण करीब 30 हजार की आबादी को परेशानी हो रही है। मंगलवार को छह घंटे से अधिक कटौती हुई। अधिशासी अभियंता एपी गौतम ने बताया सुबेहा उपकेंद्र पर खराबी को दुरुस्त करा कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें