हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जौनपुर में तैनात सिपाही अरुण सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद कस्बा हैदरगढ़ में उनके मोहल्ले में मातम पसरा है। रोते-बिलखते परिजन जौनपुर के लिए रवाना हो गए। जून 2022 में ही उनकी शादी हुई थी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गुलालपुर गांव निवासी अनिल सिंह अपने परिवार के साथ कस्बा हैदरगढ़ के मोहल्ला ठठराही में रहते हैं। ननके बड़े पुत्र अरुण सिंह (24) 2019 में सिपाही बनने के बाद जौनपुर जिले के थाना बक्शा में तैनात थे। मोहल्लोंवालों के अनुसार, जैसे ही अरुण की मौत की सूचना मिली सभी सन्न रह गए। पिता अनिल सिंह, माता गायत्री देवी व छोटा भाई गोलू जौनपुर के लिए निकल लिए।