थाना सतरिख क्षेत्र के भिटौली गांव निवासी मुनीर के घर रविवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद आस पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से उसके घर में करीब 50 हजार रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। मामले की जानकारी पर तहसील नवाबगंज की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।