किसानों की शिकायत पर जेसीबी से पाटी गई माइनर
- फोटो : अमर उजाला
सुढियामऊ क्षेत्र के किसानों के लिए निकली इब्राहिमपुर व बिलौली माइनर काल साबित हो रही हैं। एक सप्ताह से इब्राहिमपुर माइनर ने क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघा मेंथा की फसल बर्बाद करके रख दिया। वहीं शनिवार दोपहर बिलौली माइनर कटने से करीब 50 बीघा मेंथा डूब गई।
किसानों की शिकायत के बाद दूसरे दिन माइनर को जेसीबी से पाट दिया गया। सुढ़ियामऊ क्षेत्र में निकली बिलौली माइनर शनिवार दोपहर कट जाने से 50 बीघा मेंथा जलमग्न हो गई। जिससे अब उसके बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।
क्षेत्र के किसान प्रदीप कुमार, हेमराज, बृजेश, अवधेश, कुलदीप, विकास, रंजीत, परशुराम ने बताया कि जिस स्थान पर कटान हुई थी उस स्थान की पटरी गंाव के कुछ लोग पटरी का बालू खोद ले गए थे जिससे पटरी कमजोर हो जाने से कटान हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। दूसरे दिन जेसीबी से अधिकारियों ने माइनर पटवा दिया।