फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कक्षा के लिए 49 का चयन

Tue, 26 Aug 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए संचालित होने वाली विशेष कक्षा में प्रवेश के लिए हुई साक्षात्कार परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। परिणाम सूची में सफल हुए 49 छात्र-छात्राओं का नाम दर्ज था। इसे देखकर सफलता पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित होने वाली विशेष कक्षा में प्रवेश के लिए पहले लिखित व फिर साक्षात्कार परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा लिए गए साक्षात्कार की कसौटी पर खरे उतरने वाले 49 छात्र-छात्राओं का चयन विशेष कक्षा के लिए हुआ। अब वह बुधवार को आयोजित होने वाले दीक्षारंभ समारोह में अपने नए सफर की औपचारिक शुरुआत करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक साक्षात्कार का परिणाम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और विश्वास की जीत है। हमारा उद्देश्य है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे न सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओंं में सफल हो, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान भी बनाएं।
पढ़ाएंगे विषय-विशेषज्ञ
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित होने वाली विशेष कक्षा में विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई होगी। इस दौरान हर पंद्रह दिन पर परीक्षण लेकर विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों में अधिकांश सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले विद्यार्थी हैं। शिक्षक इनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिल्ली व प्रयागराज से अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज व प्रतियोगी पुस्तकें मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें