हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतराही प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन कम होने से मात्र 60 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। करीब 45 लोगों को बिना टीका लगवाए वापस हो जाना पड़ा।
ब्लॉक क्षेत्र सतराही के प्राथमिक विद्यालय में 19 जून को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया था। शिविर में ग्राम प्रधान राजन सिंह के प्रयास से 45 आयु वर्ग से ऊपर के लोग काफी संख्या में पहुंचे। वैक्सीन कम होने से मात्र 60 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। करीब 45 से अधिक लोगों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौट जाना पड़ा।
शिविर में विद्यालय के सभी अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाईकर्मी व आशा बहू मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान राजन सिंह ने कहा कि सतरही, गढ़ी, बहरामपुर व पूरेलठ्ठन में टीकाकरण से छूटे हुए 45 साल के ऊपर के सभी लोगों के लिए फिर 26 जून को वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाएगा। (संवाद)