फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना टैक्स जमा करे फर्राटा भर रहे 4468 वाहन

Tue, 18 Feb 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एआरटीओ दफ्तर में पंजीकृत 4,468 व्यवसायिक वाहन बिना रोड टैक्स जमा किए बीते पांच साल से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन विभाग ने इसकी अदायगी के लिए ओटीएस योजना भी शुरू की थी। लेकिन वाहन स्वामियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। योजना के तहत ब्याज में छूट पर भी जिन वाहनों का टैक्स जमा नहीं हुआ है, उनके खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पांच साल में रोड टैक्स व ब्याज मिलाकर 4468 वाहनों पर करीब करीब 11 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष छह नवंबर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की गई थी। जिसमें वाहन स्वामियों को ब्यॉज में छूट देते हुए बकाया अदा करने का मौका दिया गया। लेकिन वाहन स्वामियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुराने बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है जिसमें पांच साल से ज्यादा समय से रोड टैक्स नहीं अदा किया। टैक्स अदा करने में मनमानी करने वाले सभी वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। संग्रह अमीनों को वसूली के लिए लगाया जाएगा। जो वाहन स्वामी अपना बकाया नहीं अदा करेंगे तो उनके वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। वाहनों के नीलामी के बाद भी बकाया धनराशि पूरी नहीं होगी तो उनकी संपत्ति की नीलामी कर शेष बकाया अदा किया जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि बीते पांच साल से रोड टैक्स न जमा करने वाले वाहन स्वामियों की सूची तैयार की जा रही है। अब आरसी जारी कर मार्च में नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें