फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परिवहन सेवा से जुड़ेंगे 442 गांव, 63 रूट चिह्नित

Wed, 07 Jun 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीण अंचलों में परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए परिवहन निगम ने नया कदम उठाया है। एआरएम ने सर्वे कर 63 ऐसे रूट चिह्नित किए हैं, जहां पर परिवहन सुविधा नहीं है। चयनित इन 63 रूटों से 442 गांवों के लोगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसकी रिपोर्ट आरएम लखनऊ भेज दी गई है।
विज्ञापन




मौजूदा समय में जिले में 29 रूटों पर 124 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। इसके बावजूद जिले में कई रूट ऐसे हैं, जहां पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों का डग्गामार वाहन या अन्य साधनों के सहारे सफर करना पड़ता है। परिवहन सेवा को हर गांव से जोड़ने के सीएम के निर्देश के बाद एआरएम राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीण इलाकों का सर्वे किया। इस दौरान 63 नए ऐसे रूट चिह्नित किए, जहां पर परिवहन सेवा नहीं है। एआरएम ने बताया कि जो नए 63 रूट चिह्नित किए गए हैं, इससे 442 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।


बताया कि जहां पर यात्रियों की संख्या कम होगी, वहां पर 28 सीटर और जहां पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां पर 42 सीटर बसें संचालित कराई जाएंगी। इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। एआरएम का कहना है कि परिवहन सेवा से दूर रहे गांवों को बस सेवा से जोड़ने का कार्य सरकार की प्राथमिकता में है। हर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पर बस सुविधा ग्रामीणों को मिले। इसको लेकर 63 नए रूट चिह्नित किए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आरएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें