फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिन पर भ्रष्टाचार की आंच, वही कर रहे जांच

Wed, 07 Jun 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। सूरतगंज ब्लॉक में मच्छर भगाने के लिए फॉगिंग मशीनों की खरीद के नाम पर हुए घोटाले की जांच शुरू कर दी गई है। सीडीओ एकता सिंह ने घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं। खास बात यह है कि जिन पर घोटाले की आंच है, उन्हीं पंचायत सचिवों से रिकॉर्ड मांगा गया है। पंचायत सचिव इस पूरे प्रकरण में मैनेजमेंट में जुट गए हैं।
विज्ञापन



पंचायती राज विभाग ने गांवों में दवाओं के छिड़काव के लिए ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीन खरीदने का आदेश दिया था। इसके बाद बीती अक्तूबर से दिसंबर के बीच 78 ग्राम पंचायतों में 29,500 रुपये की दर से फॉगिंग मशीनें खरीदी गई थीं, लेकिन जिस कंपनी (सोमसन) की फॉगिंग मशीनें खरीदी गई हैं, वह मशीनें बाजार में महज 13,800 रुपये में आसानी से उपलब्ध हैं। इस हिसाब से 15,700 रुपये प्रति मशीन पर अधिक भुगतान हुआ है।


सूत्रों की मानें तो जिन फर्मों पर फॉगिंग मशीनों का भुगतान हुआ है, वह पंचायत सचिवों के नजदीकी लोगों की फर्म हैं। पंचायत सचिवों का इनके साथ उठना-बैठना भी है। भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर अमर उजाला ने पांच जून के अंक में मच्छर भगाने के नाम पर घोटाला शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ एकता सिंह ने बीडीओ प्रीति वर्मा को जांच कराने के आदेश दिए हैं। बीडीओ ने बताया कि एडीओ पंचायत को फॉगिंग मशीन खरीद का ब्योरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीओ पंचायत सचिवों के माध्यम से रिपोर्ट एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें