नियुक्ति से लेकर वेतन भुगतान
तक में जेडी को मिली खामियां
क्रासर
- अनुमोदन मेें पूर्व जेडी, वेतन भुगतान में दोषी पाए गए डीआईओएस
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में चार शिक्षकों की अनियमित नियुक्तियों के अनुमोदन व भुगतान में भारी खामियां जेडी की जांच में सामने आई हैं। डीआईओएस द्वारा रद्द की गई नियुक्तियों पर पूर्व के जेडी द्वारा किया गया अनुमोदन तो शासन की अनुमति के बगैर वर्तमान डीआईओएस द्वारा किया गया वेतन भुगतान गलत पाया गया। अब मामले की गोपनीय जांच रिपोर्ट जल्द ही जेडी द्वारा शासन को भेजी जाएगी।
अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में तीन प्रवक्ता व एक सहायक अध्यापक के रिटायरमेंट से पहले विज्ञापन निकालकर फर्जी तरीके से प्रबंध समिति द्वारा की गई नियुक्ति को तत्कालीन दो डीआईओएस ने रद्द कर दी। मगर, उनके तबादले के बाद प्रबंध समिति ने तत्कालीन जेडी फैजाबाद से नियुक्तियों पर अनुमोदन करा लिया। मगर, शासन द्वारा अनुमोदन व भुगतान पर रोक के आदेश के बाद मौजूदा डीआईओएस राजकुमार ने दो समकक्ष अधिकारियों के आदेशों को दर किनार कर जून 2018 का वेतन भुगतान कर दिया और एरियर की डिमांड भी कर दी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। असका संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम ने मामले की जांच जेडी फैजाबाद ओम प्रकाश द्विवेदी को दी। गुुरूवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे जेडी फैजाबाद ओम प्रकाश द्विवेदी ने पूरे मामले से रूबरू होने के बाद मामले से जुडी फाइल अपने साथ लेकर चले गए।
वर्जन
शिक्षकों की नियुक्ति पर अनुमोदन व वेतन भुगतान मे खामियां पाई गई है। जांच रिपोर्ट गोपनीय होने के कारण इस बारे में कुछ बताना उचित नही होगा। जल्द ही जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिस पर शासन द्वारा कार्रवाई होगी।
ओमप्रकाश द्विवेदी
ज्वांइट डॉयरेक्टर फैजाबाद