फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा में बढ़ी बीएससी की सीटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेस्मा में बढ़ी बीएससी की सीटें
विज्ञापन


क्रासर

-80 सीट बढ़ाने की मिली अनुमति
-ऑनलाइन आवेदन करने वालों को मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। काफी समय से बीएससी में प्रवेश को लेकर परेशान छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें शहर के जनेस्मा कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा। क्योंकि बीएससी की सीटे फुल होने के बाद कॉलेज प्राचार्य के अनुरोध पर वाइस चांसलर ने बीएससी की सीटे बढ़ाने की अनुमति शुक्रवार को दे दी है। ऐसे में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र अब प्रवेश ले सकेंगे।
जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल स्मारक महाविद्यालय में बीएससी की तीन सौ सीटे सेल्फ फाइनेंस की है। हमेशा सीटें खाली रह जाती थी। मगर, कॉलेज के बदले माहौल व शिक्षा की गुणवत्ता में हुए सुधार के बाद इस बार प्रवेश के लिए चार सौ छात्रों ने आवेदन किए। मगर, तीन सौ सीटों काउंसलिंग कर प्रवेश देेने के बाद सीटें कम पड़ गई। ऐसे में परेशान छात्र कॉलेज के चक्कर लगा रहे थे। इस पर प्राचार्य डॉ. आारएस यादव ने वाइस चांसलर से छात्रों की समस्या बताते हुए सीटों के बढ़ाने की मांग की। जिस पर वाइस चांसलर प्रो. मनोज दीक्षित ने बीएससी में 80 सीटे बढ़ाने की अनुमति दे दी। जिस पर छात्रों के प्रवेश की प्रकिया मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन

बाक्स
एमए अंग्रेजी व मध्यकॉलीन इतिहास में बचीं सीटें
जनेस्मा कॉलेज में परास्नातक के अन्य विषयों में सीटों के सापेक्ष 60-60 छात्र-छात्राओं के प्रवेश के बाद सीटें फुल हो गई है। वहीं अंग्रेजी व मध्यकालीन इतिहास मे शेष बची सीटों पर अभी प्रवेश किए जा रहे है।
विज्ञापन

वर्जन
बीएससी में 80 सीटें वाइस चांसलर महोदय ने बढ़ाने की अनुमति दी है। जिसके सापेक्ष आनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार से प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं एमए अंग्रेजी व मध्यकॉलीन इतिहास की रिक्त सीटों पर प्रवेश किए जा रहे है।
प्राचार्य
डॉ. आरएस यादव
जनेस्मा, बाराबंकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें