फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित मिले छह स्कूलों में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता संचालित तीन स्कूलों में जड़ा ताला
विज्ञापन



बाराबंकी। बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बुधवार को तीन स्कूलों में ताला जड़ दिया गया। वहीं, मान्यता से अधिक कक्षाओं के संचालन पर तीन स्कूलों में नोटिस चस्पा किया गया। इस कार्रवाई से शिक्षा माफिया में हड़कंप मच गया। मामला रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र का है।


एसडीएम राहुल यादव की अगुवाई में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर डॉ. अजीत कुमार सिंह व बीईओ दरियाबाद मुकेश कुमार ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ बिना मान्यता के संचालित बनीकोडर क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलाें के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान में छह विद्यालयों को बिना मान्यता के संचालित करने पर उनमें ताला लगाया गया।
विज्ञापन



खंड शिक्षाधिकारी डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि, संयुक्त अभियान में वीएनसी एकेडमी, बाबा मोती दास स्मारक व ट्विंकिल-ट्विंकिल विद्यालय में जहां पूर्णतया तालाबंदी कराई गई। वहीं सरस्वती ज्ञान मंदिर भिटरिया, एसजेएस पब्लिक स्कूल, प्रज्ञा कान्वेंट भिटरिया पर मान्यता से अधिक कक्षाओं के संचालन पर कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन



डॉ. अजीत ने बताया कि, ब्लॉक में लगभग 46 विद्यालय अमान्य संस्था के रूप में संचालित हो रहे हैं। जिन पर मान्यता प्राप्त होने तक तालाबंदी की गई है। साथ ही उन्होंने नोटिस के द्वारा छात्रों के अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों के भविष्य के दृष्टिगत उनका एडमीशन परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें