फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रुमों में पहुुंची मतपेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में पहुुंची मतपेटियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बुधवार देर शाम तक चले मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूमों रखवा दिया गया। इन मतपेटियों से शुक्रवार को होने वाली मतगणना से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। नगर पालिका परिषद क्षेत्र की मतपेटियां जहां जनेस्मा में रखी गई हैं। वहीं जैदपुर, बंकी, सतरिख, देवा आदि नसिकायों की मतपेटियां पटेल महिला डिग्री कॉलेज में रखी गई है। जबकि अन्य निकायों की मतपेटियां संबंधित तहसीलों के निर्धारित स्ट्रांग रुमों देर शाम तक रखाए जाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम तक संपंन हुए नगर निकाय चुनाव के बाद मतपेटियों को सील कर उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अपने-अपने निर्धारित कॉलेजों में बनाए गए स्ट्रांग रूमों में रखवाएं जाने की कार्रवाई चलती रही। नगर पालिका परिषद क्षेत्र की मतपेटियों को जनेस्मा कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखाई गई है। कल मतगणना के दिन मतपेटियों से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतपेटियों को जमा करने के दौरान प्रेक्षक समेत डीएम, एसपी, आरओ, एआरओ, समेत कई मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। मतपेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें