फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का एंगल टूटा, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का एंगल टूटा, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

- दूसरा इंजन जोड़कर किया गया रवाना
बाराबंकी। रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए निकली फैजाबाद-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का एंगल अचानक टूट गया। इसका पता लगने पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन कुछ ही दूरी पर रोक दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। काफी देर रुकने के बाद ट्रेन को दूसरा इंजन लगाने के बाद रवाना किया जा सका।
फैजाबाद से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार केे दिन में करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां 15 मिनट रुकने के बाद ट्रेन जैसे ही लखनऊ के लिए रवाना हुई इंजन में तेज आवाज आने लगी। इस दौरान चालक ने सूझबूूझ का परिचय देते हुुए आउटर पर ही ट्रेन रोक ली व इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद दूसरी ट्रेन का इंजन पीछे से लगाकर ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाया गया। जिसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 1.55 बजे ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर उसे लखनऊ के लिए रवाना किया जा सका। इंजन में खराबी से बंकी क्रॉसिंग के पास ट्रेन रुकने से जहां जाम लगा रहा वहीं यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
दून, फरक्का 9 तो साबरमती 7 घंटे लेट
घने कोहरे व सर्दी के चलते रेल यातायात पर असर पड़ रहा है। सोमवार को भी रेलवे स्टेशन की समय सारिणी के मुताबिक एक दर्जन ट्रेनें घटों लेट चल रही है। इन प्रमुख ट्रेनों में दून एक्सप्रेस, अवध आसाम, फरक्का एक्स्प्रेस 9 घंटे, किसान 7, इंटरसिटी 7, साबरमती 7, किसान 4, सियालदह एक्सप्रेस 4 घंटे समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें विलंबित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें