फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 में चयनित हुए सत्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-16 में चयनित हुए सत्यम
विज्ञापन

- अंडर-14 व रणजी ट्रॉफी में खेल रहे जिले के खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। उत्तर-प्रदेश अंडर-16 में जिले के सत्यम अवस्थी का चयन होते ही क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे सत्यम अवस्थी चौथे क्रिकेटर हैं जिन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच सरवर नवाब ने जानकारी देते हुए बताया कि लखपेड़ाबाग निवासी सत्यम अवस्थी मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। खिलाड़ी ने छह साल से कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। कोच ने बताया कि इसी स्टेडियम से प्रशिक्षण लेकर सौरभ सिंह रणजी खेल रहे हैं और विश्वजीत मिश्रा यूपी टीम के अंडर- 19 व विप्रज निगम अंडर-14 में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। सत्यम अपनी कामयाबी का श्रेय कोच सरवर नवाब व पिता सुुुबोध को देते हैं। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, हॉकी सचिव मजहर अजीज खां आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें