फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग पर काम होने से पूरे दिन जा रहा सुल्तानपुर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल क्रॉसिंग पर काम होने से पूरे दिन बंद रहा सुल्तानपुर हाईवे
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लोनीकटरा रेलवे क्रासिंग बंद होने से रविवार को लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर पूरे दिन वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। रेलमार्ग पर क्रासिंग पर कार्य होने के लिए दो घंटे के लिए यातायात रोका गया था। पुलिस की मेहनत के बाद देरशाम खुले जाम के बाद यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ-सुल्तापुर रेलमार्ग पर मशीन से ट्रैक की पैकिंग करने के लिए सुबह 11 से 1 बजे तक राजमार्ग 56 पर यातायात रोका गया था। इसके लिए रेलवे की पूर्व सूचना पर वैकल्पिक रूट से वाहनों को निकालने का पुलिस प्रशासन का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ और यातायात रुकते ही क्रासिंग के दोनों ओर कई किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहर तक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार क्रासिंग से दस किमी दूर हैदरगढ़ कस्बे तक पहुंच गई और पुलिस प्रशासन महज मूक दर्शक बना रहा। जाम के चलते जहां लंबी दूरी बसों में सवार यात्री व ट्रक चालकों को परेशानी हुई। वहीं, कस्बे में बाइक व साइकिल से भी निकलना मुश्किल रहा। लोनीकटरा थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने बताया कि जाम से निपटने के लिए डायवर्जन किया गया था। लेकिन तमाम वाहन क्रासिंग खुलने के इंतजार में खड़े रहे। एसओ ने कहा हाईवे से जाम हट गया है और यातायात बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें