फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां ने पति व ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया है। फतेहपुर कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली दीपशिखा (22) पत्नी अरविंद का शव सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। काफी देर तक जब विवाहिता बाहर नहीं निकली तो आस पास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा विवाहिता का शव लटक रहा है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां सुशीला निवासी ग्राम लहसी का कहना है कि दो साल पहले बेटी का विवाह किया था जिसके बाद से ही पति उसे कम दहेज लाने की बात कहकर परेशान कर रहा था। इनके द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें