जगदीश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी। जगदीश पासी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि, जगदीश ने पूर्व में आरोपी की बहन से अभद्रता व छेड़छाड़ की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने बड़ी ही बेरहमी से जगदीश को मौत के घाट उतार दिया।
असंद्रा के सलेमपुर गांव निवासी जगदीश पासी (35) की ससुराल इसी थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में है। शनिवार रात अशरफपुर गांव के बाहर गोमती नदी के किनारे जगदीश का शव पड़ा मिला था। हत्यारे ने उसका एक हाथ, एक पैर व गुप्तांग काटने के साथ ही दोनों आंखें निकाल ली थीं। पुलिस ने सोमवार को जगदीश की ससुराल के सामने रहने वाले संदीप को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया है। एएसपी दक्षिणी शशिकांत तिवारी ने बताया कि, जगदीश ने कुछ दिनों पूर्व संदीप की बहन से अभद्रता व छेड़छाड़ की थी। इसी के चलते संदीप ने जगदीश का बेरहमी से कत्ल कर दिया।