फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसरबाग की तर्ज पर बनेगा हैदरगढ़ बस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गंदगी, जलभराव व जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैदरगढ़ बस स्टेशन के उच्चीकरण की हरी झंडी मिल गई है। करीब आठ से उपेक्षित चल रहे हैदरगढ़ बस स्टेशन का 2.62 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अत्याधुनिक बनने वाले इस बस स्टाप में यात्रियों को खान-पान, ठहरने, पूछताछ, प्रसाधन का विशेष ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने हैदरगढ़ बस स्टेशन की समस्याओं का प्रमुखता से प्रकाशन कर इस ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था। जिसके कारण भाजपा विधायक बैजनाथ रावत ने हैदरगढ़ बस स्टाप का निर्माण कराए जाने को लेकर कई बार मुख्यमंत्री के समझ प्रस्ताव रखा था। शासन स्तर पर बस स्टेशन निर्माण को लेकर नक्शा तैयार कर सिर्फ बजट का इंतजार किया जा रहा था। ड्राइंग के अनुसार 0.5570 हेक्टेअर क्षेत्रफल में कैंटीन, स्टोर, अत्याधुनिक कार्यालय, पूछताछ कार्यालय, प्लेटफार्म व शुलभ शौचालय के साथ परिसर के बाहर दोनों ओर तीन-तीन दुकानों का निर्माण किया जाना है। योगी के बजट में हैदरगढ़ बस स्टाप निर्माण के लिए 2.62 करोड़ की सौगात कस्बे को मिली है। इसकी पुष्टि करते हुए विधायक ने कहा कि जल्द ही विभाग को बजट आवंटित कर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

आठ साल पहले हैदरगढ़ डिपो की हुई थी स्थापना
करीब आठ साल पूर्व हैदरगढ़ को डिपो का दर्जा मिला था जो कागजों तक ही सीमित रह गया। कुछ समय तक आधा दर्जन बसों पर हैदरगढ़ डिपो का नाम लिखकर संचालन रायबरेली से किया गया, पर बाद में इसका संचालन लखनऊ से करा दिया गया। उप नगरीय की बसें हैदरगढ़ बस स्टेशन के बजाए अधिकतर बाईपास से ही सवारियों को लेकर व उतार कर चली जाती थी। बजट मिलने के बाद कस्बा वासियों ने सरकार को हैदरगढ़ बस स्टेशन को वजूद में लाने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने हैदरगढ़ बस स्टेशन के उच्चीकरण का प्रस्ताव रखा था जिसे शासन को मार्च से कई बार भेजा गया है। किसी प्रकार का बजट मिलने की जानकारी नहीं है। जो भी आदेश मिलेगा उसका पालन कराया जाएगा। - आरके वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें