फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से ठगे 41 लाख, प्रॉपर्टी डीलर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक अधिवक्ता से जमीन बेचने के नाम पर करीब 41 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले मेें एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरूनगर सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता चंद्र प्रताप सिंह ने एसपी को बताया कि देवा थाना क्षेत्र के इसरहना निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजीत प्रताप सिंह ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने ऑफिस खोला था।
आरोप है कि अजीत ने अच्छे प्लाट देने के नाम पर कई बार में करीब 45 लाख रुपये ले लिए, लेकिन आज तक कोई बैनामा नहीं किया। विरोध करने पर करीब चार लाख रुपये देकर धमकाना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अजीत प्रताप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें