फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी में 401 वेटलैंड चिह्नित, 12 होंगे विकसित

Sun, 28 Jan 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अभी तक आपने जिले की भगहर, सलारपुर व सराय बरई की झीलों की चर्चा सुनी होगी, जिनके विकास की रूपरेखा बनाई जा रही है। भगहर को ईकाे टूरिज्म के तौर पर विकसित किया जा रहा है। मगर खुशखबरी यह है कि एक सर्वे में जिले में 401 वेटलैंड (आर्द्र भूमि वाली जगहें) चिह्नित किए गए हैं। इनमें 12 वेटलैंड को पर्यटन के साथ जीव-जंतुओं व पक्षियों के आश्रयगाह के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका गजट जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। दशकों से ग्रामीणों के काम आ रहीं इन 12 बड़ी झीलों व सरोवरों को उत्तर प्रदेश राज्य आर्द्र भूमि प्राधिकरण की तकनीकी समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन






विदेशी पक्षी की भरमार, होगा संरक्षण
जिले की झीलों में विदेशी पक्षियों की भरमार है। भगहर के बाद अब सराय बरई की झील में साइबेरिया समेत कई देशों के पक्षी जुटे हैं। इससे वन विभाग उत्साहित है। डीएफओ आकाशदीप बाधवान ने निर्देश दिए हैं कि झीलों की निगरानी की जाए ताकि पक्षियों को कोई नुकसान न पहुंच सके।



स्थिति

वन क्षेत्र वेटलैंड का नामक्षेत्रफल हेक्टेयर में
फतेहपुर- भगहर 74.124
हैदरगढ़चकोरा- 41.74
रामनगरबनगांवा 36.84
हैदरगढ़भितरी 24.25
देवा बैनाटीकाहार- 23.67
बाराबंकीकमरावां- 29.88
रामसनेहीघाटसरायबरई18.19
फतेहपुर- नटकौली- 10.72
रामनगर खुर्दमऊ- 7.44
हरख सादुल्लापुर 4.87
देवासलारपुर 40.17
रामसनेहीघाटसराही- 17.59







पयर्टन की अपार संभावनाएं
पर्यावरण की दृष्टि से यह बाराबंकी जिले के लिए बहुत शुभ संकेत है। जिले में पहली बार 401 वेटलैंड चिह्नित किए गए हैं। इनमें 12 बड़े वेटलैंड विकसित किए जाएंगे। 15 दिन के अंदर इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इनके वेटलैंड घोषित होने से कई नियम लागू हो जाएंगे। पयर्टन की अपार संभावनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकाशदीप बाधवान, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें