फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीसदी वाहन कर रहे नगद भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पहली जनवरी से यदि वाहन में फास्टैग नहीं लगा होगा तो टोल प्लाजा पर दोगुना टैक्स देना पड़ेगा। अब सभी लेन में आने-जाने के लिये फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप के वाहन में फास्टैग नहीं लगा है तो नगद वाली लेन से दोगुना टैक्स देकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

अभी तक यह नियम था कि यदि आपके वाहन में टैग नहीं लगा है तो नकद वाली लेन से ऑफलाइन भुगतान करके निर्धारित टैक्स पर ही निकल सकते थे किंतु अब यह सुविधा अहमदपुर टोल प्लाजा पर पहली जनवरी से खत्म हो रही है।
अयोध्या नेशलन हाईवे पर अहमदपुर चौराहे पर बने टोल प्लाजा पर एनएचएआई के आदेशानुसार पहली जनवरी से भारी बदलाव होने जा रहा है। अब टोल प्लाजा की सभी 10 लेनों पर फास्टैग को अनिवार्य कर दिया जायेगा। यदि आप फास्टैग लगे वाहन से एक ही दिन में एक टोल से आना-जाना हैं तो आपको टोल में छूट भी दी जायेगी। यदि आपके वाहन में फास्टैग नहीं लगा है तो आपको नगद दोगुना टैक्स देकर जाना पडे़गा।
विज्ञापन

अहमदपुर टोल प्लाजा पर कुल 60 प्रतिशत वाहन फास्टैग की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। 40 प्रतिशत वाहन बिना फास्टैग के नगद वाली लेन से निकल रहें हैं जिससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है और फास्टैग वाले वाहन मात्र पांच सेकेंड में प्लाजा पार कर लेते हैं।
टोल प्लाजा के मैनेजर संजय यादव ने बताया कि एनएचएआई के निर्देशानुसार 1 जनवरी से सभी लेन कैशलेस हो जाएंगे। फास्टैग लेन में समस्या तब आती है जब वाहन चालकों का रिजार्च खत्म हो जाता हैं तब उन्हें डबल चार्ज अदा करना पड़ता हैं। प्लाजा पर 109 कर्मचारी हैं, सभी प्रशिक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें