फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या में बेटे को उम्र कैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जमीन के लालच में पिता की हत्या करने वाले बेटे को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम अवतार यादव ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा उस पर दस हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा ने बताया कि मोतीपुरवा मजरे लोहटीजई थाना रामनगर निवासी छोटेलाल की अपने बेटे टीकाराम से अनबन थी। टीकाराम, छोटेलाल से अपने हिस्से की जमीन की मांग कर रहा था। 8 जून 2017 को वृद्ध छोटेलाल घर पर बरामदे में सो रहा था तभी टीकाराम ने बांके से पिता की हत्या कर दी थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के दूसरे बेटे लल्लन यादव ने थाना रामनगर में दर्ज कराई थी।
न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी की पत्नी आस्था व मृतक के अन्य बेटों ने भी गवाही दी थी। गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी टीकाराम को पिता की हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें