फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नसीमपुर में बसाए जाएंगे बाढ़ प्रभावित सात गांवों के 40 परिवार

Fri, 25 Aug 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाढ़ का दंश झेलने वाले सात गांवों के करीब 40 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। तहसील से पूरी रिपोर्ट आ जाने के बाद जिलाधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद बाढ़ पीड़िताें को बसाने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन



सिरौलीगौसपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांव कोठरी गौरिया, करोनी, तेलवारी, सनावा, पारा, बेहटा और मंझारायपुर के 40 परिवार प्रतिवर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं। इन परिवारों को नसीमपुर गांव के निकट गाटा संख्या 190 रकबा, 1.254 हेक्टेयर, गाटा संख्या 193 रकबा, 0.148 हेक्टेयर और गाटा संख्या 194 रकबा, 0.352 हेक्टेयर कुल 1.754 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाना है। बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेेते जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित सात गांवों के पीड़ितों को नसीमपुर के पास बसाया जाएगा।





नाव के सफर से मिलेगी निजात
प्रशासन के इस निर्णय से हम लोगों को काफी राहत मिलेगी। रोज-रोज नाव से आने-जाने से निजात मिलेगी। इसके अलावा बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
-माहिल, मंझारायपुर





हैरान करने वाला फैसला, लेकिन मजबूरी
अपनी जन्मभूमि को छोड़कर दूसरी जगह पर बसाना हैरान करने वाला फैसला है, लेकिन मजबूरी भी है। हम लोगों के सामने इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है।
- रामराज, सनावा





बाढ़ बहा ले जाती है घर
हर साल बाढ़ के बाद घर बनाते हैं और बाढ़ उसे अपने साथ बहा ले जाती है। यदि प्रशासन हम लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की तैयारी में है तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी।
विज्ञापन

- जयंता देवी, करोनी






प्रशासन के निर्णय का स्वागत
खेतीबाड़ी सब यहां पर है, दूसरी जगह पर रहकर खेती देखने में थोड़ी दिक्कत आएगी, लेकिन कम से कम जीवन तो सुरिक्षत रहेगा। प्रशासन के इस निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

- लल्लू, तेलवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें