फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाथ में लगेगी थ्री-डी मेहंदी, खनकेगी स्टोन चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। करवाचौथ के पर्व पर मेहंदी की बात न हो, ऐसा हो नहीं सकता। क्योंकि मेहंदी लगाना शुभ माना गया है। थ्री-डी मेहंदी की इस बार डिमांड अधिक है। चूड़ी बाजार भी खनक रहा है। चूड़ियों पर स्टोन वर्क भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। कांच पर वेलवेट के साथ स्टोन वर्क की भी खूब डिमांड है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। बीते दो दिनों से महिलाओं की भीड़ दुकानों पर उमड़ रही है। किसी दुकान पर झुमके की चमक नजर आई तो कहीं पर चूड़ियों की खनक ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। मेहंदी आर्टिस्ट प्रीती बताती हैं कि सामान्य मेहंदी के अलावा अब महिलाएं थ्री-डी मेहंदी लगवाती हैं। महिलाएं मेहंदी मेंं पति का नाम भी लिखवा रही हैं। ब्यूटी पार्लर में एप्वाइंटमेंट लिया जा रहा है तो वहीं ब्यूटी पार्लर की ओर से करवाचौथ पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें मेहंदी के साथ हेयर कटिंग, फेशियल, मैनीक्योर, पैडीक्योर, हैंडवैक्स, हाफ लेग वैैक्स शामिल है। हाल यह है कि करवाचौथ के लिए सुहागिनों को एडवांस बुकिंग करानी पड़ रही है। वही कास्मेटिक की दुकानों व चूड़ी बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। चूड़ी विक्रेता सलमान बताते हैं कि पंजाबी, राजस्थानी चूड़े के अलावा हल्के कांच वाले जरकन के कड़े में खूब पसंद आ रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता आशीष गुप्ता बताते हैं कि ब्रांडेड कास्मेटिक आइटम की मांग ज्यादा हैै। वही सराफा बाजार भी दमक रहा है। सोना-चांदी के दाम अधिक हाेने के बावजूद श्रद्धा और उत्साह के आगे महंगाई बेअसर दिखाई दे रही है। सराफा कारोेबारियों ने लाइटवेट ज्वैलरी की नई रेंंज उतारी है। सराफा कारोबारी अनंत कुमार बताते हैं कि ज्यादा महिलाएं, मंगलसूत्र, चेन, पेंडल, ईयररिंग खरीद रही हैं। इसके अलावा स्टाइलिश हार, गुजरात की नक्काशी, राजस्थान की मीनाकारी, जयपुर के जड़ाऊ जेवर की भी डिमांड देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें