फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मंजीठा तिराहे पर सड़क सुरक्षा के लिए 35 लाख मिले

Sun, 02 Nov 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर स्थित मंजीठा तिराहा अब जल्द ही सड़क सुरक्षा के लिहाज से नए रूप में दिखेगा। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और बढ़ती जनहानि को देखते हुए यहां सुरक्षा कार्यों के लिए 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मंदिर और बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर सेपरेट सर्विस लेन या एप्रोच पथ बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

मंजीठा तिराहा जहां से एक ओर नाग देवता मंदिर और दूसरी ओर गांवों के अंदरूनी रास्ते निकलते हैं। हमेशा भीड़-भाड़ से घिरा रहता है। दोनों ओर दुकानें और वाहन खड़े होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। पिछले पांच वर्षों में यहां दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इससे पहले इस स्थान को दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था। अब तिराहे पर स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स बनाए जाएंगे। सड़क के दोनों किनारों पर रिफ्लेक्टर युक्त साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे। रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए हाईमास्ट और सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पैदल यात्रियों के लिए क्रॉसिंग मार्किंग और सेफ जोन बनाए जाएंगे। डिवाइडर और गार्ड रेलिंग लगाकर सड़क की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें