फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लोक अदालत में निपटाए गए 34,904 मामले

Sat, 09 Dec 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालक का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 34, 904 वादों का निस्तारण करते हुए 3.92 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

लोक अदालत का शुभारंभ प्राधिकरण सचिव व जिला जज अनिल कुमार झा ने किया। प्राधिकरण सचिव व अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य ने बताया कि लोक अदालत में फौजदारी, राजस्व व उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के अलावा वैवाहिक व भरण पोषण वादों आदि का निस्तारण किया गया। जिला जज ने फौजदारी के कुल एक वाद का निस्तारण करते हुए 500 रुपए जुर्माना वसूला। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण राम मिलन सिंह ने 14 वाद का निस्तारण करते हुए 4917615 रूपये का प्रतिकर धनराशि जारी करने का आदेश दिया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय विनोद कुमार बरनवाल पारिवारिक मामलों से संबंधित कुल 36 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड) रत्नेश दीप कमल आनन्द ने पांच वादों का निस्तारण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन अतुल कुमार नायक ने 1000 फौजदारी तथा पांच सिविल वादों का निस्तारण कर 5820 रुपए का जुर्माना वसूला। उन्होंने 5674159.4 का उत्तराधिकार का प्रमाणपत्र भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें